Mix Veg Paratha

Mix Veg Paratha

अगर आप रोज़ रोज़ आलू पराठा या प्याज का पराठा खा खा के बोर हो गए है और आपके बचे भी तो ये mix veg pararha की रेसिपी जरूर try करे।  ये बहुत ही टेस्टी बनता है और टेस्टी होने के साथ साथ न्यूट्रियस और हेअल्थी भी होता हे क्यों की इसमें हम सब्जियों का इस्तेमाल करेंगे, तो ये बच्चो के लिए तो बहुत ही अछि रेसिपी हे। 

Mix Veg Paratha
Mix Veg Paratha

तो आइये बनाते है अपना Mix Veg Paratha


Ingredients:


1. गेहू का आटा (1 कप)
2. प्याज (1 मध्यम)
3. फूलगोबी (1 छोटी)
4. गाजर (1 छोटी)
5. पत्ता गोबी (थोड़ी सी)
6. हरी मिर्च (1 या  2 )
7. अदरक (छोटा टुकड़ा )
8. ताजा पुदीना / पुदीना पाउडर 
9. हींग
10. भुना जीरा पाउडर 
11. गरम मसाला 
12. धनिया पाउडर 
13. हल्दी पाउडर 
14. लाल मिर्च पाउडर 
15. नमक स्वाद के अनुसार 

Mix Veg Paratha बनने की विधि :

  • सबसे पहले 1 कप गेहू का आटा एक बर्तन में ले। उसमे 1 छोटा चम्मच नमक मिला ले और अच्छे से मिक्स कर ले। अब इसमें थोड़ा थोड़ा कर के पानी मिलेंगे और मिक्स करेंगे। हमे एक साथ पानी नहीं डालना हे। क्यों की हमे टाइट आटा नही चाइये। पराठे के लिए हम रोटी जैसे सॉफ्ट आटे के मिक्सचर का इस्तेमाल करेंगे। आटे को अच्छे से गूंद ले। 
  • अब आटे को कपडे या किसी बर्तन से ढक कर साइड में रख ले। हम आटे को 15 - 20 मिनट तक ढक कर साइड में रखेंगे और तब तक हम सबजिया काटने का काम करेंगे। 
  • सब्जियों को अच्छे से धो के सूखे कपडे से पोछ ले। सबसे पहले हम 1 मध्यम प्याज लेंगे और प्याज को छोटे छोटे टुकड़े में काट लेंगे। एक छोटी फूलगोभी लेंगे और फूलगोभी को कद्दूकस कर लेंगे। 1 छोटी गाजर लेंगे और इसे भी हम कद्दूकस कर लेंगे। फिर एक छोटा पत्ता गोभी का फूल लेंगे और इसे हम बारीक़ काट लेंगे। एक छोटी हरी मिर्च लेंगे और बिच में से काट के इसके छोटे टुकड़े कर लेंगे। 
  • अब एक अदरक का छोटा टुकड़ा लेंगे और इसे पीस लेंगे। आप चाहे तो बारीक़ टुकड़े कर के भी डाल सकते है। 
  • थोड़ा ताज़ा पुदीना ले और बारीक़ काट ले। अगर आपके पास ताज़ा पुदीना नहीं है तो आप उसकी जगह पुदीना पाउडर डाल ले या सुखाया हुआ पुदीना है तो उसे पीस कर दाल ले। पर आप ताज़ा पुदीना ही इस्तेमाल करे क्योंकी इससे taste ज्यादा अच्छा आता है और खुसबू भी। 
  • सब सब्जियों को एक बाउल में डाल ले और इसमें 1/4 चमच हींग, 1/2 चमच भुना हुआ जीरा पाउडर, 1/2 चमच गरम मसाला, 1 चमच धनिया पाउडर, 1/2 चमच हल्दी, 1/2 चमच लाल मिर्च और सवाद अनुसार नमक डालेंगे। मसाले को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ताकि मसाला सब्जियों के साथ अच्छे से मिल जाये।
  • अब रखे हुए आटे को लेंगे और उस पर 1/4 चमच आयल डाल कर फिर से गूंद लेंगे। अब आटे की छोटी लोई बना ले और सूखा आटा लगा के बेल ले।  बेलते समाये धयान रखे की रोटी की साइड पतली हो।  बेली हुई रोटी के बिच में हम अपना तैयार किया हुआ सब्जियों का मिक्सचर डालेंगे और रोटी को अच्छे से बंद कर लेंगे।  इसे हलके हाथ से दबाएंगे और सूखा आटा लगा कर हलके हाथो से पतला बेल लेंगे ताकि अंदर भरी हुई stuffings बाहर न निकले। 
  • तवे को गरम करेंगे और इस पर हम अपनी बेली हुई रोटी डाल लेंगे। रोटी को डालते ही नहीं पलटना हे थोड़ा पकने देना हे नहीं तो पराठा फट जायेगा। एक साइड से थोड़ा पक जाये तो पलट ले और पाकी हुई साइड में घी या आयल लगा ले। दूसरी साइड भी पक जाये तो पलट कर घी या तेल लगा ले। 

आपका tasty mix veg paratha रेडी है। पराठे को सर्वे करने के लिए चार ट्रायंगल के आकर में काट ले। एक के ऊपर एक रख के सजाये और चटनी, आचार, या दही के साथ सर्वे करे। 

आपको mix veg paratha की रेसिपी ज़रूर try करे और हमे बताये ये आपको कैसी लगी।  आप और किसी रेसिपी के बारे में जानना चाहते हे तो हमे ज़रूर कमेंट करे। 

धन्यवाद।        

 

Comments

Popular posts from this blog

Easy Sandwich Recipes | जल्दी से आसान सैंडविच कैसे बनाये

Chocolate Mysore Pak Recipe in Hindi